एप डाउनलोड करें

एएसपी मनीष त्रिपाठी ने किया चारभुजा थाने का निरीक्षण

राजसमन्द Published by: suresh bhat Updated Tue, 13 Mar 2018 04:02 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी चारभुजा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व चारभुजा पहुंचने पर जवानों द्वारा एएसपी त्रिपाठी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जवानों की सम्पर्क सभा लेकर दैनिक कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विगत वर्ष में हुए आपराधिक मामलों के आंकड़ों की समीक्षा की। कर्मचारियों के संस्थापन विवरण रजिस्टर का अवलोकन किया। वहीं आगामी दिनों में चारभुजा नाथ के भरने वाले मेले के संबंध में विचार विमर्श किया तथा इसकी रूपरेखा बनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान चारभुजा थाना प्रभारी महेश जोशी, सहायक उपनिरीक्षक चेताराम, गोमती चौकी प्रभारी अशोक सिंह, हेडकांस्टेबल नारायणलाल शर्मा एवं प्रतापसिंह सहित चारभुजा थाने का स्टॉफ मौजूद था।
राजसमंद। चारभुजा थाने का वार्षिक निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एएसपी त्रिपाठी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुरेश भाट
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next