राजसमंद। भाजयुमों का प्रदेश में सर्व स्पर्शी विशेष सदस्यता अभियान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति राजस्थान के युवा आकर्षित हो रहे है जिससे युवाओ में जोश, उमंग, भाजपा कर प्रति आस्था होने के कारण 2 दिन सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया गया है। मीडिया संयोजक श्री अरविंदसिंह भाटी ने पालीवाल वाणी बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल के निर्देशन में जिले के सभी मंडलों, राजकीय महाविद्यालय आमेट, नाथद्वारा, राजसमंद, भीम, कन्या महाविद्यालय एवं सभी नगर मंडलों आदि पर विशेष सदस्यता अभियान के शिविर लगा कर भाजपा के सदस्य बनाये जा रहे है। जिसके तहत जिले मे युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगे हुए है। जिलाध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल ने कहा है कि अब तक संपूर्ण जिले में 14 हजार सदस्य बनाए जा चुके है। कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह को देखते हुए सदस्यता के लिए 2 दिन ओर बढ़ाए गए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश में 1 नवम्बर से 12 नवम्बर तक सर्व स्पर्शी विशेष सदस्यता अभियान के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में राजसमन्द जिले भर में 23,641 भाजपा के नए सदस्य बना कर नया कीर्तिमान बनाया। कीर्तिमान के सहभागी आप सभी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, सभी जिले के प्रभारी व प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगे सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओ का आभार।
आशीष पालीवाल
जिलाप्रवक्ता,भाजयुमो
पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुरेश भाट्
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email-paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...