एप डाउनलोड करें

रेल प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान : आज से शुरू होगी पितृ पक्ष के लिए स्पेशल ट्रेन!, यात्रियों को मिलेगी इतने दिनों तक सुविधाएं

अन्य ख़बरे Published by: Paliwawani Updated Fri, 09 Sep 2022 10:41 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृ पक्ष पर रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसी तारतम्य में पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान व तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन नंबर 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप और ट्रेन नंबर 01660 गया-रानी कमलापति के बीच तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन आज से रानी कमलापति स्टेशन से गया के लिए रवाना होगी। आज दोपहर 1:20 पर कमलापति रेलवे स्टेशन से दूसरे दिन सुबह 8:30 पर गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। भोपाल रेल मंडल में पित्र पक्ष के मद्देनजर कुल 11 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

ट्रेन नंबर 01659 रानी कमलापति-गया पितृ पक्ष स्पेशल ट्रेन 9 सितंबर 2022 (शुक्रवार), 14 सितंबर 2022 (बुधवार), 19 सितंबर 2023 (सोमवार) व 24 सितंबर 2022 (शनिवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर, 14.15 बजे विदिशा पहुंचकर, 14.17 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 14.40 बजे गंजबासौदा पहुंचकर, 14.42 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 15.50 बजे बीना पहुंचकर, 15.55 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 8.30 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 01660 गया-रानी कमलापति पितृ पक्ष स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर 2022 (सोमवार), 17 सितंबर 2022 (शनिवार) व 22 सितंबर 2022 (गुरुवार) को गया स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 7.05 बजे बीना पहुंचकर, 7.10 बजे बीना से प्रस्थान कर, 7.38 बजे गंजबासौदा पहुंचकर, 7.40 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 8.10 बजे विदिशा पहुंचकर, 8.12 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 10.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next