एप डाउनलोड करें

घंटाघर पर उगा पीपल, बिल्डिंग में आई दरारें कभी भी हो सकता है हादसा

अन्य ख़बरे Published by: paliwalwani Updated Tue, 16 Apr 2024 08:04 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर. (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा)

घंटाघर की घड़ी भी ठीक करवाने की मांग

बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। 

मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम द्वारा पीपल को ऊपर से कटवा दिया जाता है लेकिन इसे जड़ से खत्म करने की जहमत कोई भी नहीं उठाता। 

इसकी जड़ों के कारण घंटाघर की बिल्डिंग में बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं जिससे कभी हादसा हो सकता है। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कि घंटाघर अबोहर की ऐतिहासिक धरोहर है। जल्द ही इसे न संभाला गया तो यह खंडहर में तबदील हो जायेगा। उन्होंने ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। 

इसके अलावा इसके ऊपर लगी घड़ी को भी ठीक करवाया जाये। गौरतलब है कि करोड़ों रूपये की लागत से अबोहर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है लेकिन घंटाघर ज्यों का त्यों बना हुआ है। प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

फोटो घंटाघर के ऊपर ऊगा हुआ पीपल व बंद पड़ी घड़ी।

  1. SATYA NARAYAN SHARMA : Crime Reporter                                                

    Contact No. 70870-64500, 98150-75201                                 

    Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR

    क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)

    हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक, बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस, संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next