📅 Friday, 04 September 2026 | 07:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 23°C (तूफान/बारिश)
आमेट

आमेट : अणुव्रत समिति की साधारण सभा संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

📅 05 June 2026, 10:43 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट : अणुव्रत समिति की साधारण सभा संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
आमेट : अणुव्रत समिति की साधारण सभा संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

  • समिति की बैठक में नैतिक मूल्यों और सदाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर दो घंटे एसी बंद रखने की अपील की गई.
  • आमेट. तेरापंथ सभा भवन में अणुव्रत समिति की साधारण सभा का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण और अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान के साथ किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण दिया।

    संस्था की मंत्री अनीता छाजेड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समिति की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाभचंद्र हिंगड़ एवं महेंद्र बोहरा ने अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों, सदाचार, संयम और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

    उन्होंने अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं। सभा में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अणुव्रत के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने तथा समाज में नैतिक जागरण के लिए निरंतर कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। 

    अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि अणुव्रत विश्व भारती समिति के निर्देशानुसार, आगामी 5 जून 2026 को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के उपलक्ष्य में देशभर में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एसी (AC) बंद रखने की अपील की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया जा सके।

    इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरडिया, लाभचंद हिंगड़, महेंद्र बोहरा, मनोहर लाल पितलीया, सुभाष कोठारी, सुदीप छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पीतलीया, गौरव श्री श्रीमाल, अंकुश छाजेड़, संस्था अध्यक्ष रेणु छाजेड़, मंत्री अनिता छाजेड़, मीना पामेचा और रितु ढिलीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा द्वारा प्रदान की गई।

    M. Ajnabee, Kishan paliwal

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें