एप डाउनलोड करें

बड़ा फेरबदल : 6 डीसी समेत 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

अन्य ख़बरे Published by: paliwalwani Updated Tue, 30 Jan 2024 01:34 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ :

पंजाब सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को छह उपायुक्तों (डीसी) समेत 10 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लुधियाना की डीसी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुरभि मलिक को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी के रूप में तैनात किया गया है।

इन जिलों के डीसी बदले

शौकत अहमद पर्रे पटियाला के डीसी होंगे। वह साक्षी साहनी की जगह लेंगे, जिन्हें लुधियाना का डीसी बनाया गया है। इसके अनुसार एच.एस.सूदन को रूही दुग्ग के स्थान पर मुक्तसर का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि जसप्रीत सिंह को बठिंडा के डीसी का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अनुसार आदित्य उप्पल को पठानकोट का डीसी नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी अमरप्रीत कौर संधू को जालंधर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अनुसार अमित कुमार को कपूरथला का डीसी जबकि गौतम जैन को जालंधर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार हरप्रीत सिंह को अमृतसर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले पंजाब में दिसंबर 2023 में चार आईएएस और 44 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। बता दें कि पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला समय-समय पर होता रहता है।

उधर, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष जतिंदर सिंह औलख और मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह को सोमवार को पद की शपथ दिलायी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में आयोजित किया। भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी औलख 31 जनवरी 2023 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। वह फरीदकोट जिले के बरगाड़ी गांव के रहने वाले हैं। वहीं नए मुख्य सूचना आयुक्त सिंह पंजाब के वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता रह चुके हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next