बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई IAS अधिकारियों का तबादला, देर रात राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

 IAS Transfer News in Uttarakhand

देहरादून.

उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत छह आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में नितेश कुमार झा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सचिव शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कामकाज के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

नितेश कुमार झा को बड़ी जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी नितेश कुमार झा को दो अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सचिव शहरी विकास के साथ सचिव पंचायती राज बनाया गया है। पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को मजबूत करने और पंचायतों के माध्यम से विकास योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाता है।

इन IAS अधिकारियों के बदले विभाग

1. विनोद कुमार सुमन (IAS-2002)

विनोद कुमार सुमन को सचिव, सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले से संभाल रहे अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे।

2. रवि शंकर (IAS-2009)

रवि शंकर को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

3. सुमन किशोर (IAS-2009)

सुमन किशोर को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

4. उधम सिंह चौहान (IAS-2010)

उधम सिंह चौहान को सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड शासन की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. विनीत कुमार (IAS-2013)

विनीत कुमार को निदेशक, उत्तराखंड कल्याण संस्थान, देहरादून और प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

6. युगल किशोर पंत (IAS-2017)

युगल किशोर पंत के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। उन्हें निदेशक, उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का कार्यभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण करेंगे। साथ ही नवीन तैनाती के पदभार और विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश अपर सचिव नवीन पाण्डेय की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook