Apple Services Down : दुनियाभर के यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। यूजर्स को मंगलवार को अचानक तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं कुछ समय के लिए बंद हो गईं। इसके चलते करोड़ों यूजर्स को iCloud में लॉग-इन करने, App Store से ऐप डाउनलोड करने और Apple Pay से पेमेंट करने में दिक्कत हुई। इसके अलावा Apple Music और AppleCare जैसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
Apple कंपनी ने बताई वजह
अचानक सेवाएं बंद होने से यूजर्स के बीच चिंता बढ़ गई। कई लोगों को आशंका हुई कि कहीं कंपनी की सेवाओं पर साइबर हमला तो नहीं हुआ है या उनका निजी डेटा खतरे में तो नहीं है। हालांकि, Apple ने इस मामले में सफाई देते हुए साइबर हमले की आशंका को खारिज कर दिया। कंपनी के मुताबिक यह दिक्कत किसी बाहरी हमले की वजह से नहीं, बल्कि आंतरिक सॉफ्टवेयर अपडेट में आई गड़बड़ी के कारण हुई थी। कुछ समय तक परेशानी रहने के बाद कंपनी की सभी प्रभावित सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। अब यूजर्स पहले की तरह इन सेवाओं का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। पिछले दिनों माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में आई दिक्कतों के बाद एप्पल और गूगल की सेवाएं भी बाधित होने की खबरें आईं।
एप्पल ने पुष्टि की है कि फिलहाल उनकी कई सेवाओं में रुकावट आ रही है। कंपनी के मुताबिक, एप्पल अकाउंट्स, आईक्लाउड, ऐप स्टोर और एप्पल म्यूजिक – इन सभी में दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ यूज़र्स साइन इन नहीं कर पा रहे हैं या सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कई सेवाएं बहाल कर दी गई है।
Apple has confirmed that it’s currently experiencing outages across multiple services ????
Apple Accounts, iCloud, the App Store, and Apple Music are all experiencing issues, with some users unable to sign in or access services
Are you experiencing any issues? https://t.co/D74ojhLKRW
— Apple Hub (@theapplehub)
रात 10 बजे से शुरू हुईं तकनीकी दिक्कत
वेबसाइट Downdetector के अनुसार, सर्विस में रुकावट की रिपोर्टें भारतीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजे से शुरू हुईं और एक घंटे के अंदर देखते ही देखते करीब 1,500-2,000 लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ज्यादातर सिस्टम बहाल हुए
Apple के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह किए गए एक आंतरिक अपडेट की वजह से कुछ सेवाओं में रुकावट आई थी। कंपनी की टेक्निकल टीम ने तुरंत इस पर काम शुरू किया और अब ज्यादातर सिस्टम दोबारा सुचारू रूप से काम करने लगे हैं। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जो बची हुई सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह ऑनलाइन लाने के लिए काम जारी है।