एप डाउनलोड करें

Google 23rd Birthday : आज है गूगल का जन्मदिन, जाने आज क्यों मनाया जाता है गूगल का जन्मदिन

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Mon, 27 Sep 2021 11:31 AM
विज्ञापन
Google 23rd Birthday : आज है गूगल का जन्मदिन, जाने आज क्यों मनाया जाता है गूगल का जन्मदिन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्यादातर लोगों का पसंदीदा सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने आज अपने होमपेज पर अपने जन्मदिन का डूडल बनाकर लगाया है। जैसा कि ऊपर फोटो में देखा गया है, Google डूडल में एक केक है जिसके ऊपर “23” लिखा हुआ है, जिसमें “Google” में “L” के स्थान पर जन्मदिन की मोमबत्ती है। आज का डूडल एक एनिमेटेड फीचर है।

पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था।

इसलिए मनाते हैं 27 सितंबर को गूगल का बर्थ डे

27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है इस दिन को हर बार खासे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसलिए रखा था गूगल नाम

'हमने अपने सिस्टम का नाम Google रखा है, क्योंकि ये 10100 या googol के लिए कॉमन स्पेलिंग है और ये हमारे लार्ज स्केल सर्च इंजन बनाने के लिए लक्ष्य पर फिट बैठता है.'

सुंदर पिचाई ने कब से हैं गूगल के सीईओ

सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज द्वारा स्थापित, Google आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जिन्होंने 24 अक्टूबर, 2015 को ये पद संभाला।

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next