एप डाउनलोड करें

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग : अब तक 14 लोगों की मौत, 12 घायल : CM ने ट्वीट कर जताया दुख

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Wed, 01 Feb 2023 02:10 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद :

झारखंड के धनबाद जिले में शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनबाद में जोड़ाफाटक इलाके के आशीर्वाद टावर में शाम छह बजे आग लगी। 

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने मीडिया को बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट के एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था और आशंका है कि इसी दौरान दीपक के कारण लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे बच्चों एवं महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि अग्निशमन दल ने रात्रि लगभग नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन राहत एवं बचाव का कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। इससे पहले, धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा था कि आग लगने की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने साथ ही कहा था कि हताहतों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

हादसे के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत आहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।

धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2023

हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया करते हुए लिखा कि परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next