डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री और क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की अलग होने की खबरें मीडिया में खूब छाई रही हैं। दोनों शादी के पांच साल बाद अलग हो गए हैं। तलाक की खबरों के बाद धनश्री को लोगों ने काफी ट्रोल किया कि उन्होंने नेम और फेम पाने के लिए केवल यजुवेंद्र का इस्तेमाल किया। जब वो लाइमलाइट में आ गईं तो उन्होंने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि, उस समय उन्होंने इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन, अब जैसे ही यजुवेंद्र की एक लड़की के साथ फोटो वायरल हुई तो इसी के बीच धनश्री ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसे यजुवेंद्र से जोड़ा जा रहा है।
दरअसल, रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खैला गया, जिसमें इंडिया ने जीत दर्ज की। इसी बीच जहां जीत का जश्न मन रहा था वहीं, यजुवेंद्र चहल को आरजे महविश के साथ स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनकी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच खलबली मच गई। लोग आरजे को यजुवेंद्र की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताने लगे। अब इसी बीच धनश्री ने भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दी।
धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंग्रेजी में लिखे एक कोटेशन को शेयर किया है। इस कोट में लिखा है, ‘औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है।’ अब धनश्री की पोस्ट और यजुवेंद्र की वायरल फोटो को साथ में जोड़ा जा रहा है। लोगों का मानना है कि धनश्री ने यजुवेंद्र पर निशाना साधा है और अपने बिगड़े रिश्ते के लिए इशारों-इशारों में क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का मानना है कि धनश्री ने अपनी इस पोस्ट से साफ किया है कि सारी गलती उनकी नहीं है।
बहरहाल, अगर आरजे महवश के बारे में बात की जाए तो वोअलीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। महवश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की और रेडियो मिर्ची 98.3 रेड एफएम का हिस्सा भी रहीं। उनकी खूबसूरत आवाज की वजह से वो जल्द ही रेडियो की दुनिया में पॉपलुर हो गईं। उनके आज सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वो जल्द ही एकमिनी शो में भी नजर आने वाली हैं।