एप डाउनलोड करें

DA Hike : दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अन्य ख़बरे Published by: Pushplata Updated Tue, 22 Oct 2024 10:22 AM
विज्ञापन
DA Hike : दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hike in Dearness Allowance: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने राज्य के कर्मचारियों को गुड न्यूज दी है। मोहन चरण माझी ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए और डियरनेस रिलीफ 3बढ़ाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री आवास द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, डीए को बढ़ाकर 50से 53कर दिया गया है। बढ़ा हुआ डीए  1 जुलाई 2024 से लागू होगा। इसके अलावा सरकार द्वारा पेंशनर्स के लिए भी डीए 3बढ़ा दिया गया है। ये लोग अक्टूबर महीने में मिलने वाली पेंशन में एडजस्ट की गई राशि प्राप्त करेंगे। प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि ओडिशा सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले आएगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,की योगी सरकार ने इस महीने दीपावली से पहले ही राज्य के कर्मचारियों की सैलरी जारी करने का ऐलान किया है। निर्देशों के अनुसार, 30 अक्टूबर तक यूपी सरकार के सभी कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी ट्रांसफर की जाएगी। इससेके करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों का फायदा होगा।

इसी तरह सरकार की तरफ से भी अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले सैलरी देने की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महीने बिहार सरकार के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 25 अक्टूबर से जारी की जाएगी। इससे आठ लाख सरकारी कर्मचारियों का फायदा होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next