एप डाउनलोड करें

भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने छोड़ी पार्टी

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Thu, 02 Nov 2023 01:33 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद :

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विवेक ने कहा, "बीआरएस पार्टी लोगों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रही है। इसलिए सभी को एकजुट होकर काम करने और सीएम केसीआर को पद से हटाने की जरूरत है। चुनावी टिकट महत्वपूर्ण नहीं है। मैं पार्टी के फैसले के अनुसार काम करूंगा।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब वोटिंग में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और पूर्व सांसद जी.विवेक वेंकटस्वामी ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विवेक विधानसभा चुनावों के लिये बीजेपी की तेलंगाना इकाई की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भी थे। वेंकटस्वामी हैदराबाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी को एक चिट्ठी लिखकर उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी। बता दें कि वेंकटस्वामी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य थे। तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। विवेक ने तेलंगाना राज्य के लिए अपने संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए तेलंगाना की मांग को पूरा किया था।

वहीं, कांग्रेस का दामन थामने के बाद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रेड्डी ने पिछले साल मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Telangana | Former MP Dr G Vivek Venkatswamy joins Congress, after resigning from BJP
"BRS party has been working for their own family and not for the people. So there is a need for everyone to work unitedly and unseat CM KCR. (Election) ticket is not important. I will work as… pic.twitter.com/AEnpUVslHi

— ANI (@ANI) November 1, 2023

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next