नवंबर का महीना में... अक्टूबर में बैंकों को भरपूर छुट्टियां मिलीं थी। इस महीने में सिर्फ 9 दिन ही बैंक खुले थे। नवंबर में बैंकों में ज्यादा छुट्टियां नहीं है। इस महीने केवल 10 ही बैंक अवकाश होंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो ब्रांच जाने से पहले नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट चेक कर ले वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टियां तय करता है। आरबीआई हर साल छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करता है। नवंबर के महीने में देशभर में 10 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय भी शामिल है।
राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती है। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। त्योहार वाले महीने में भले ही बैंको के ब्रांच बंद रहे। लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड पर कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपलब्ध रहेगी।
1 नवंबर : कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में बैंकों की छुट्टी
6 नवंबर : रविवार की वजह से बैंक बंद
8 नवंबर : गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल
11 नवंबर : वांग्ला फेस्टिवल और कनकदासा जयंती
12 नवंबर : महीने का दूसरा शनिवार
13 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश
20 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम पर्व पर शिलांग
26 नवंबर : महीने का चौथा शनिवार
27 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश