Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में बताया है कि सफल होने के लिए क्या करना चाहिए। वह कहते हैं कि ज्यादातर महिला-पुरुष इन बातों को अनदेखा करके मुश्किल में फंस जाते हैं। चाणक्य नीति को मानकर विवाद और धन हानि से बच सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि सफल होने के लिए किन 5 सवालों के जवाब मालूम होने चाहिए. समझदार व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखकर ही कुछ करते हैं-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समझदार व्यक्ति वह है जो यह जानता है कि उसके सच्चे मित्र कैसे हैं। इतना ही नहीं समझदार व्यक्ति मित्रों के वेश में छिपे शत्रुओं को भी जानता है। गर समझदार व्यक्ति अपने मित्र को अच्छे नहीं जनता तो उससे आगे धोखा ही मिलेगा।
चाणक्य के अनुसार यह देश कैसा है यानी जहां हम काम करते हैं वह जगह, शहर और वहां के लोग कैसे हैं। यह बात जाननी जरूरी है। इस बात का ख्याल रखकर काम करेंगे तो जरूर सफल होंगे और कभी बुरे भी नहीं फंसेंगे।
अपनी आमदनी और खर्च की जानकारी होनी जरूरी है। अगर इसका ज्ञान नहीं होगा तो आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होगा।व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। आय से कम खर्च करेंगे तो थोड़ा-थोड़ा ही सही धन संचय हो सकता है।
चाणक्य का है कहना है कि आखिर में सबसे जरूरी बात ये कि हमें अपनी क्षमता पता होनी चाहिए। वही काम हाथ में लेना चाहिए जिसे पूरा कर सकें। अगर क्षमता से अधिक काम ले लेंगे तो फिर असफल होना तय है।