नागदा ब्राह्मण समाज की समाजसेविका श्रीमती उषा जोशी का दुःखद निधन

विज्ञापन

बामन हेड़ा । नागदा ब्राह्मण समाज 16 खेड़ा की मदुभाषी, मिलन सार, समाजसेविका श्रीमती उषा पति लक्ष्मीनारायण जी जोशी का कल दिनांक 27 अगस्त 2020 को बामन हेड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान में दुखद निधन हो गया। जिनका अंतिम दाह संस्कार मुक्तिधाम पर हुआ। आप सर्वश्री मंगल डेरी घाटकोपर संचालित ब्रह्मलीन श्री खुमान लाल जी जोशी की बहु एवं  पंकज जोशी, सत्यनारायण जोशी, रौनक जोशी की पूजनीय माताजी थी। आपका पीहर घाणेराव सादड़ी था। आपके निधन के समाचार मिलते ही समाज में शोक की लहर छा गई। आपके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। उक्त जानकारी सक्रिय समाजसेवी श्री राजेश नागदा-इंदौर, श्री धर्मेन्द्र जोशी ने पालीवाल वाणी को दी। 

● श्रद्वाजंलि : समाजसेविका श्रीमती उषा जोशी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, नागदा ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook