Nagpur Girl Suicide: शहर में 17 साल की एक लड़की ने ऑनलाइन सर्च करके कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक प्राइवेट स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वो नागपुर में आरबीआई के रिजनल मैनेजर की इकलौती बेटी थी। वो अक्सर मौत और वेस्टर्न कल्चर के बारे में जानकारी सर्च करती थी।
पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर पहले अपनी कलाई पर चाकू से वार किया और फिर गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने सोमवार को सुबह करीब 5.45 बजे छत्रपति नगर इलाके में अपने घर के बेडरूम में उसे खून से लथपथ पाया और शोर मचाया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उसकाजब्त कर लिया और उसकी जांच की तो पता चला कि वोपर मौत के बाद क्या होता है के बारे में जानकारी सर्च कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा था।
पुलिस को पता चला कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति (European Culture) में विशेष रुचि थी और वो कुछ समय से मौर पर रिसर्च कर रही थी। इससे पता चलता है कि वो कई हफ्तों से आत्महत्या की योजना बना रही थी। शव की जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि लड़की ने अपनी कलाई पर पांच कट लगाए थे, जिसमें दो क्रॉस के निशान भी थे, और उसने अपना गला भी काटा था।
अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि लड़की ऑनलाइन गेमिंग की आदी थी और अक्सर मौरत और विदेशी संस्कृतियों के बारे में जानकारी सर्च करती थी। उन्होंने बताया कि पत्थर के ब्लेड और लकड़ी के हैंडल वाला चाकू, जिसका इस्तेमाल उसने कथित तौर पर अपनी जान लेने के लिए किया था, स्थानीय बाजार में उपलब्ध नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शक है कि लड़की ने चाकू ऑनलाइन मंगवाया होगा और अधिकारी उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रहे हैं। लड़की अपने माता-पिता के साथ उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसके चाचा का परिवार और दादी रहती थीं। धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।