एप डाउनलोड करें

कृष्ण भक्ति के रंग नन्हें अर्वाचीन इंडिया स्कूल के संग

मध्य प्रदेश Published by: Mirza Relief Beg ... ✍️ Updated Sun, 09 Sep 2018 04:04 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अर्वाचीन इंडिया स्कूल विशेष वृंदावन महोत्सव का आयोजन किया गया। नर्सरी, एल.के.जी एवं यू.के.जी में पढने वाले विद्यार्थियों को राधा ओर कृष्णा के वेशभूषा में बुलाया गया। प्राचार्य उज्जवल दत्ता ने बच्चों को कृष्ण के बाल लीलाओं पर आधारित कथाएं सुनाई एवं नन्हें भगवान कृष्ण के जीवन से शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा भी दी। संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने कहा कि वे विद्यालय के हर एक बच्चें भगवान कृष्ण के किसी ना किसी स्वरूप के दर्शन करती है। क्योंकि श्रीकृष्ण का जीवन शरारतों से लेकर समझदारी के क्षणों से सराबोर रहा है। संस्था सचिव अमित मिश्रा ने कहा कि कृष्ण लीलाओं का मंचन सतत् होते रहना चाहिए। क्योंकि आज के युग में कृष्ण लीलाएं मागदर्शक साबित होती है।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पटेल ने भी भगवान कृष्ण के द्वारा उपदेशित श्री गीता में से कुछ श्लोको का अर्थ बच्चों को समझाया। अभिरूचि केंद्र प्रभारी अंजली पिंपलीकर के मागदर्शन में बच्चों ने कृष्ण लीला से जुडे़ भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया पालीवाल वाणी को बताया कि अर्वाचीन इंडिया स्कूल में प्रतिवर्ष वृंदावन महोत्सव का आयोजन बहुत धूम-धाम से किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, शैक्षणिक प्रमुख सुरेश नायर सहित सुनयना पटेल, मनीष जोशी, हर्षल पंडित, भोयटे सर, शिखा दुबे, सुरभि शाह, अर्चना मोरे, हर्षिदा यावलकर, करूणा सांकले एवं बरखा श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थी।


*पालीवाल वाणी ब्यूरो - मिर्जा राहत बेग...✍️*
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next