एप डाउनलोड करें

युनियन कार्बाइड भोपाल गैस त्रासदी से जुडा जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाया जाने के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Mon, 23 Dec 2024 09:15 AM
विज्ञापन
युनियन कार्बाइड भोपाल गैस त्रासदी से जुडा जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाया जाने के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार. कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतूजी पटवारी केे नेतृृत्व में युनियन कार्बाइड भोपाल गैस त्रासदी से जुडा जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाया जाने के विरोध में महाराणा प्रताप बस स्टेंड पीथमपुर में विशाल धरना पर्दशन किया गया।

जिसमे पूूर्व केेबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, विधायक भंवरसिंह शेेखावत, प्रताप गेेवाल, पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौैतम, धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, अल्पसंख्यक नेेता मुजीब कुरेषी, युंका जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, सुभांगना राजे, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नपं अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत व जनपद सदस्य, सरपंच, सेवादल कार्यकर्ता, एनएसयुआई, युकां, महिला कांग्रेस, पिछडा प्रकोश्ठ, महिला प्रकोश्ठ, संगठन प्रदेष पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी सहीत सभी प्रकोश्ठ के सदस्यो सहीत हजारों कांग्रेेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीथमपुर के रामकी में लगा उधोेग लोगों के स्वास्थ्य व भविश्य के साथ खिलवाड : जीतू पटवारी

धरना प्रर्दशन केे दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश व कई प्रदेश में भाजपा की सरकार है इनवैस्टर्स मीट में उधोगपतियों को उधोग लगाने हेेतु प्रयास करते है। इसकेे लिए जमीनों का खेल खेला गया। पीथमपुर के रामकी में लगा उधोेग लोगों के स्वास्थ्य व भविश्य के साथ खिलवाड है। जहरीली गैस रिसीव की परिधि में 100 किमी यंशवत सागर भी आता है। यह मुद्दा लाखों परिवारों का है। प्रदेश कहां जा रहा है। यह कैसा प्रदेश हैै। जहां के भाजपा नेता जनता का मत मिलने पर मतमस्त हो गए। भाजपा केे क्षेत्रिय विधायक व मंत्री सांसद को भी इस मामले में आगे आना चाहिए। पीएससी केे छात्रों को लेकर कहा शांति से आंदोलन करनेे वाले छात्रोें को रात के अंधेरे में उठा लिया जाता है। जो परीक्षा मेें धांधली पर न्याय मांग रहे थे।

रामकी में उधोग लगाने के बहाने मौत का कुआ खोदा गया : विधायक

जिला प्रवक्ता महेश पाटीदार ने बताया कि धरना प्र्रर्दशन के दौरान विधायक व अन्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार को आढे हाथों लेेते हुए कहा कि युनियन कार्बाइड के कचरे के रुप में जनता की मौत का सामान भेजा है। रामकी में उधोग लगाने के बहाने मौत का कुआ खोदा जा रहा है। जनता की आवाज बनकर कांग्रेस विरोध कर रही है। यह भाजपा कांग्रेस का मुद्दा नहीं है। कचरे की जहरीली हवा जब चलेगी तो भाजपा के लोग पहले मरेंगे। बाद में कांग्रेस वाले का नंबर आएगा।

रामकी की दुकान बंद होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। युनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर कहा कि 1980 में जहरीली गैस लिकेज होने से 10 लाख से अधिक लोग अपंग हो गए थे, या जीवन जीने के लायक नहीं थे। कुछ लोग आज भी मरी जिंदगी जी रहे है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में वरिश्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आंदोलन जनता के लिए किया जा रहा है। 1980 वाला खतरा दोबारा से पैदा हो गया है।

यह उधोग नही मौत का सामान है। भाजपा सरकार पर प्रहार कर कहा कि भाजपा सरकार में भश्टाचारी व गुंडो को पनाह मिलती है। जो कचरा जहां पडा है वही पडा रहने दो। यहां मौत का कुआ मत खोदो। युनियन कार्बाइड का कचरा रामकी में ंजलाने के विरोध में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धरना प्र्रर्देेशन किया गया। विरोध के दौरान हाथों मेें तखतीया लेकर पहुॅचे।  राम की आढ में मौत का रावण शिकार करने निकला। जनता में काफी आकोश देखा गया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next