एप डाउनलोड करें

दिग्विजय के बेटे : सिंधिया ने भाजपा से सौदेबाजी कर नहीं मिलने दिया किसानो को कर्ज माफ़ी का फायदा

मध्य प्रदेश Published by: Paliwalwani Updated Fri, 10 Sep 2021 01:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। गुरुवार को ग्वालियर में जयवर्धन ने सिंधिया पर प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी का पूरा फायदा नहीं मिलने के लिए जिम्मेदार बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 15 वर्षों तक कर्ज माफी पर विचार तक नहीं आया। कांग्रेस की सरकार ने 15 महीने के अंदर इसे लागू कर दिया, लेकिन सिंधिया ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया।

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

जयवर्धन ने आरोप लगाया कि सिंधिया के चलते कई किसानों को कर्ज माफी का फायदा नहीं मिल सका। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद भाजपा सरकार ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में किसी को कोई फायदा नहीं मिला, सिवाय सिंधिया-समर्थक विधायकों के।

राजगढ़ में भाजपा की बैठक की चर्चा करते हुए जयवर्धन ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल जो हालत है, उसे देखकर भाजपा डर गई है। उसे लगने लगा है कि दो साल बाद जब प्रदेश में चुनाव होंगे, तब राजगढ़ जिले की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी। इसलिए भाजपा का पहला टारगेट राजगढ़ ही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next