देवास. कन्नौद रिपोर्टर
विनोद भूतडा
त्यौहारों का दौर के चलते इन दिनो निजी यात्री बसो के मालिको व्दारा यात्री किराया में अप्रत्याशित राशि वृद्वि कर दी हैं, जहां कन्नौद से इंदौर का किराया शासन द्वारा निर्धारित 125 रुपये था, तब बस वाले 150 रूपये ले रहे और जैसे ही सरकार ने किराया राशि प्रति किमी 2.00 रुपये तय की वैसे ही कन्नौद से इंदौर का किराया 250 रुपये निजी बस वालो ने वसुलना प्रारंभ कर दिया.
इस समस्या से आम आदमी पर जो महंगाई की असहनीय मार पड़ रही है, उसको महसूस करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक रैली बस स्टेन्ड से निकाली. जो अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंची. जहां तहसीलदार श्री अवधेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा. जिसमें उल्लेंख किया गया है कि किराया राशि कम की जाये. परिवहन विभाग व्दारा निर्धारित किराया वसुला जाय. स्कूली छात्र/छात्राओ को निःशुल्क यात्रा कराई जाये.
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, ब्लांक अध्यक्ष अकरम खान, प्रमुख कार्यकर्ता राजेश टुवानी, सुनील वर्मा, शंकर लाल सोनी, संतोष पंडा, आमीन ताज, घनश्याम नायक, महेन्द्र श्रोत्रीय, राधेश्याम पंवार, चंद्रमोहन वर्मा, संजीव कुंडल आदि उपस्थित थे. कांग्रेसियो व्दारा इस समस्या पर प्रदर्शन करने पर कई रहवासीयो ने उनकी प्रशंसा की है, वहीं विरोध भी दर्ज कराया है कि भाजपा सरकार अच्छे दिन की बात बोलेने वाली, आज मंहगाई की मार पर खामोश क्यों हैं.