क्या पंचायत चुनाव के परिणाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर असर डालेंगे? : 2 वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उत्साहित

विज्ञापन

कांग्रेसी जब वोट चोरी को लेकर दिल्ली में रैली कर रहे थे, तब राजस्थान में कांग्रेस को हो वोट मिल रहे थे

20 नवंबर 2026 को घोषित राजस्थान के पंचायतीाज के चुनावों में भाजपा को बुरी हार कार सामना करना पड़ा है। 37 जिला परिषदों में से भाजपा को मात्र 6 में ही बहुमत मिल पाया है। जबकि 25 जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है। इसी प्रकार 419 पंचायत समितियों में से 269 में कांग्रेस को बहुमत मिला है, जबकि भाजपा को मात्र 75 में ही बहुुमत मिला। सत्ता में होने के बाद भी भाजपा की इतनी बुरी हार के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर कोई असर पड़ेगा?

यह सही है कि दिसंबर 2023 में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन भाजपा के राट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की राजनीति में भजनलाल शर्मा का कद ऊंचा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री भूपेदं यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गज भले ही राजस्थान से सांसद चुने गए हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में भजनलाल को ही सर्वोपरि नेता माना गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह दिखाया कि राजस्थान में भजनलाल ही भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं, वर्ष 2023 में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो मंत्रिमंडल बनाया, वह आज तक चल रहा है, जबकि मंत्रिमंडल में 6 पद रिक्त है। यानी तीन साल गुजर जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया। सतीश पूनिया जैसे नेता को हरियाणा और पंजाब का प्रभारी बनाकर प्रदेश की राजनीति से दूर किया गया। लाख कोशिश के बाद भी राजेंद्र राठौड़ जैसे मजबूत नेता को सरकार में कोई पद नहीं दिया गया।

इसलिए अब सवाल उठ रहा है कि क्या पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर कोई असर पड़ेगा? जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो इन परिणामों से कांग्रेस बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस को लगता है कि राजस्थान की गत पांच बार की परंपरा के अनुसार वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। गत पांच बार से भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदला बदली हो रही है। कांग्रेस पंचायत चुनाव को विधानसभा का सेमीफाइनल मान रही है।

दिल्ली में रैली, राजस्थान में वोट : राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गत 22 अक्टूबर को हुआ। जब राजस्थान में पंचायत चुनाव का शोर चरम पर था, तब कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी को लेकर रैली निकाली गई। इसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया।यानी जब कांग्रेसी नेता दिल्ली में वोट चोरी के नारे लगा रहे थे, तब राजस्थान में कांग्रेस को ही वोट मिल रहे थे। मालूम हो कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से ही हुए हैं। परिणाम के बाद किसी भी कांग्रेसी ने यह नहीं कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। यहां तक कि राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की जीत पर राजस्थान के नेताओं को बधाई दी है। 

S.P.MITTAL BLOGGER

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook