एप डाउनलोड करें

सीधी कलेक्टर, गुना एसपी को मुख्यमंत्री ने हटाया

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Sun, 22 Mar 2026 06:57 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी.

सीधी ज़िले के आकस्मिक भ्रमण में आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की क्रिया कलापों पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पी एस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वही जिला कलेक्टर स्वरोचित सोमवांशी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।

गुना ज़िले में वहाँ तलाशी में मिले नक़द राशि के के हेर फेर के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से गुना जिला पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को भी हटाने के निर्देश दिए है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next