एप डाउनलोड करें

MP teacher recruitment : बढ़ गई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख, 6 दिन का अतिरिक्त समय मिला, देखें जानकारी

नौकरी Published by: Pushplata Updated Tue, 11 Oct 2022 10:48 AM
विज्ञापन
MP teacher recruitment : बढ़ गई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख, 6 दिन का अतिरिक्त समय मिला, देखें जानकारी
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल शिक्षा विभाग के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों के लिए 30 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए थे। वहीं मिडिल स्कूल में टीचर्स भर्ती की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है। अब इस संबंध में एक नया आदेश लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया है, जिसमें 10  अक्टूबर तक आवेदन अपलोड करने की तिथि को बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2022 कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए 6 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

रजिस्ट्रेशन करना होगा

यह भर्ती प्रक्रिया शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में चयनित शिक्षकों की रिक्त पदों पर की जाएगी। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मिडिल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के आवेदनों का समय 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पहले ही रखा गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन भरना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही यहां दस्तावेज और आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे।

इतने पद भरे जाने हैं

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 व जनजातीय कार्य विभाग के 11098 पदों पर भर्ती का जानी है। कुल 18 हजार 527 पदों पर भर्ती हो सकती है। बता दें कि पीईबी ने 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसके तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों की सूची अक्टूबर 2021 में जारी कर दी गई थी। अब एक बार फिर यह भर्ती शुरू की गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next