एप डाउनलोड करें

Govt Jobs 2022 : फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 5043 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

नौकरी Published by: Pushplata Updated Tue, 06 Sep 2022 02:05 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी FCI Non Executive Recruitment 2022 के लिए  6 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। ‌

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर‌ और असिस्टेंट ग्रेड 3 सहित 5043 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 34000 रुपए से 103400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, स्टेनोग्राफर पदों के लिए 30500 रुपए से 88100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

FCI Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

FCI Job Application: यहां करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।‌ अभ्यर्थी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next