पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण : राजस्थान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

जयपुर. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कइ राज्यों की सरकार ने तमाम कोशिशे कर रही है। इसी बीच राजस्थान की भजन लाल सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान सरकार ने पुलिस भर्ती के​ लिए महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है।

पहले 30 प्रतिशत दिया जाता था आरक्षण

आपको बता दें कि प्रदेश में पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा था। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में केवल 10 प्रतिशत ही महिलाएं कार्यर​त है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण आगे बढ़े। इसके लिए पुलिस में आरक्षण बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मिलने के बाद यह आरक्षण लागू हो जाएगा।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। मालूम हो कि दो महीने पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया है।

Women will get 33 percent reservation in police recruitment 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook