एप डाउनलोड करें

RPSC 2nd Grade Exam Date 2022 : कैंसिल पेपर की परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित करवाई जाएगी

जयपुर Published by: Paliwalwani Updated Sun, 25 Dec 2022 02:47 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC 2nd Grade Exam Date 2022 : राजस्थान 2nd ग्रेड टीचर भर्ती 2022 एग्जाम डेट का इंतजार खत्म हो गया है। आरपीएससी द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2022 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है. आरपीएससी सेकंड ग्रेड 24 दिसंबर 2022 के कैंसिल पेपर की परीक्षा अब 29 जनवरी 2023 को आयोजित करवाई जाएगी।

RPSC 2nd Grade Exam Date 2022: आरपीएससी द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9760 पदों पर करवाया जा रहा है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवा दिए गए हैं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से 14 मई 2022 के मध्य मांगे गए थे। RPSC द्वारा इसी परीक्षा तिथि का नोटिस जारी किया गया।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान में  सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा आज सुबह 9 बजे होनी थी। आरपीएससी उप सचिव ने यह जानकारी दी। सामान्य ज्ञान की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से निरस्त की है। वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग), ग्रुप-C की आज से परीक्षा शुरू होनी थी।  दूसरी पारी की परीक्षा में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 से 27 दिसंबर तक परीक्षा हो रही है। 

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment Exam Date 2022

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 2nd Grade Teacher Exam के लिए अभ्यर्थियों परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि आज जारी कर दी गई है आरपीएससी द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 तक करवाया जाएगा।

आरपीसी द्वारा इसी परीक्षा तिथि का नोटिस जारी किया गया RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022 के एग्जाम तिथि का ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी नीचे दी गई है. आरपीएससी सेकंड ग्रेड 24 दिसंबर 2022 के कैंसिल पेपर की परीक्षा अब 29 जनवरी 2023 को आयोजित करवाई जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next