एप डाउनलोड करें

Wipro, TCS, Infosys के शेयर धड़ाधड़ ग‍िरे, न‍िवेशक घबराए : जानें क‍िस वजह से आई IT सेक्टर में यह ब्लडबाथ

निवेश Published by: paliwalwani Updated Wed, 04 Feb 2026 11:06 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Why IT Stocks Down Today : आज 4 फरवरी 2026 को Infosys, TCS और Wipro जैसे दिग्गज IT शेयरों में आई भारी गिरावट (करीब 6) ने निवेशकों को चौंका दिया है. कल की बड़ी रैली के बाद आज IT सेक्टर में यह ब्लडबाथ मुख्य रूप से अमेरिका से आई एक खबर और वैश्विक संकेतों की वजह से है. आइये जानते हैं क‍ि आईटी शेयरों में ये ग‍िरावट क्‍यों (why it stocks are down today) आई है.

क्‍यों ग‍िर रहे IT के स्‍टॉक्‍स why it stocks down today

AI स्टार्टअप ‘Anthropic’ का नया टूल (सबसे बड़ा कारण)

अमेरिकी AI स्टार्टअप Anthropic ने Claude का एक नया वर्जन और खास वर्कप्लेस टूल लॉन्च किया है. यह टूल कानूनी कार्यों (Legal work), कोडिंग और कॉर्पोरेट कार्यों को ऑटोमेट करने में बहुत सक्षम बताया जा रहा है. निवेशकों को डर है कि अगर AI कंपनियां ऐसे पावरफुल टूल खुद दे देंगी, तो भारतीय IT कंपनियों (जैसे TCS, Infosys) का पारंपरिक बिजनेस मॉडल (Software maintenance & BPO) खतरे में पड़ सकता है. इससे उनकी कमाई और मार्जिन पर बुरा असर पड़ेगा.

नैस्डैक (Nasdaq) और वॉल स्ट्रीट में बिकवाली

कल रात अमेरिकी बाजार, खासकर टेक-हैवी Nasdaq, करीब 1.4गिरकर बंद हुआ. जब अमेरिका के बड़े टेक शेयर (जैसे Nvidia, Microsoft) गिरते हैं, तो उसका सीधा असर भारतीय IT कंपनियों पर पड़ता है क्योंकि उनकी 60-70कमाई अमेरिका से ही आती है. चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी AMD ने भविष्य के लिए कमजोर रेवेन्यू का अनुमान दिया है, जिससे पूरी टेक इंडस्ट्री में घबराहट फैल गई.

‘ट्रेड डील’ के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking)

कल भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर से IT शेयरों में जबरदस्त उछाल आया था. शेयर बाजार का नियम है कि जब कोई शेयर बहुत तेजी से भागता है, तो अगले दिन बड़े निवेशक अपना मुनाफा वसूलते हैं यानी शेयर बेचते हैं. इससे भाव गिर जाते हैं. आज वही प्रॉफिट बुकिंग IT सेक्टर में देखी जा रही है.

क्या घबराने की जरूरत है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट शॉर्ट-टर्म है. हालांकि AI एक चुनौती है, लेकिन भारतीय IT कंपनियां भी AI में भारी निवेश कर रही हैं. Infosys और TCS के लिए आज की गिरावट एक करेक्शन की तरह भी देखा जा सकता है. अगर ये शेयर अपने सपोर्ट लेवल को बनाए रखते हैं, तो आने वाले दिनों में फिर से रिकवरी दिख सकती है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next