- प्रिय Kartik Joshi कार्तिक जोशी, कारगिल से कन्याकुमारी तक गूंजता तुम्हारा हर कदम, हर धड़कन और हर सांस केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि संकल्प, साहस और आत्म-विजय की प्रेरक गाथा है।
मेरा आशीर्वाद है कि यह यात्रा तुम्हें केवल भारत के भूगोल से नहीं, बल्कि अपने भीतर की असीम संभावनाओं से भी जोड़ दे।
Endurance केवल शरीर की क्षमता नहीं, बल्कि मन की दृढ़ता का प्रमाण है।
Action ही सपनों को वास्तविकता में बदलता है।
Sacrifice हर बड़ी उपलब्धि की अनिवार्य कीमत है।
जीवन की सबसे बड़ी Competition किसी और से नहीं, स्वयं से होती है।
No Excuse का सिद्धांत ही असाधारण व्यक्तित्व का निर्माण करता है।
तुम्हारा यह अभियान हजारों युवाओं को यह संदेश दे कि सपने केवल देखे नहीं जाते, उन्हें अनुशासन, परिश्रम और निरंतर कर्म से साकार किया जाता है।
ईश्वर तुम्हें उत्तम स्वास्थ्य, अटूट ऊर्जा, स्पष्ट उद्देश्य और हर कदम पर सफलता प्रदान करें।
तुम्हारी यात्रा केवल तुम्हारी नहीं, उन सभी लोगों की प्रेरणा बने जो अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का साहस रखते हैं।
कौन है कार्तिक जोशी कोई अमीर घराने का लाड़ला नहीं। कोई सरकारी स्पॉन्सरशिप का चहेता नहीं। कोई विदेशी ट्रेनिंग का धनी नहीं। वो है — एक मध्यम वर्गीय परिवार का आम लड़का जो आज सम्पूर्ण भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। वो है — इंदौर की गलियों में पला-बढ़ा एक सपनो पर विजय पाने वाला बहुत ही अदम्य साहसी बालक। वो है — उस भारत का प्रतिनिधि, जो चुपचाप महान काम करता है और दुनिया देखती रह जाती है। टीम K2K प्रोजेक्ट कार्तिक के इस अदम्य साहस के साथ मजबूती से खड़ी है। कम देखें
-
स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं सहित : सतीश शर्मा