इंदौर. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे राष्ट्रीय और महत्वपूर्ण काम में देरी से पत्रक मिलने के कारण इंदौर जिला पिछड़ा हुआ है। ऐसे में जहां एक ओर सभी बीएलओ पूरी तरह इसी काम में जुटे हैं। वही निर्वाचन सुपरवाइजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की आयोग ने पूरे मामले पर सख़्ती दिखाते हुए रिपोर्ट तलब की है।
इंदौर जिले में मतदाता पत्रक समय पर न छपने को लेकर अधिकारियों को आयोग से फटकार लगी है। इसी बीच निर्वाचन सुपरवाइज़र अंतिम दुबे पर वेंडरों के साथ पार्टी करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पत्रक छपाई की ज़िम्मेदारी संभाल रहे वेंडर भरत सिंह सहित कुछ अन्य लोग भी निजी कार्यक्रमों में शामिल होते रहे, जिससे काम में देरी हुई। आयोग ने पूरे मामले पर सख़्ती दिखाते हुए रिपोर्ट तलब की है।