sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवनारायण पिता हीरालाल जी पुरोहित (ग्राम. अरनिया जोशी) की सुपुत्री जितेश्वरी बागोरा का मध्य प्रदेश पुलिस में रेडियो आरक्षक के पद पर चयन होने से संपूर्ण पालीवाल, मेनारिया, नागदा समाज में हर्ष की लहर छा गई. जितेश्वरी प्रवीण जी बागोरा, श्री प्रकाश पिता जमनालाल जी बागोरा बंगाली चौराहा इंदौर (ग्राम. सुंदरचा) की पुत्रवधू तथा श्री प्रवीण जी बागोरा की धर्मपत्नी हैं.
समाज की बेटियां घर की खुशी, शक्ति और भविष्य की नींव हैं. वे न केवल परिवार का गर्व हैं, बल्कि शिक्षा, खेल, विज्ञान और नेतृत्व में पुरुषों के बराबर सक्रिय हैं. आधुनिक दौर में, बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि एक लक्ष्मी और आशीर्वाद के रूप में देखा जाना चाहिए. शिक्षा, समानता और सुरक्षा मिलने पर वे किसी भी समाज का चेहरा बदलने की क्षमता रखती हैं. और उसी क्षमता के बल पर आज समाज में नित्य नये आयाम स्थापित भी कर रही हैं.
समाज की बेटियां आज जिस बुलंदी से अपने सपने साकार कर रही है, वो अपने आप में तारीफें काबिल हैं. जितेश्वरी बागोरा ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि में गौरवान्वित हुं कि मुझे संस्कारवान समाज मिला और भगवान स्वरूप माता-पिता मिले वहीं सुसराल पक्ष मेरे परिवार से बढ़कर मिला.जिसके कारण में अपने मकसंद में सफल हो सकी. मैं व्यक्तिगत रूप से पुरोहित परिवार और बागोरा परिवार को धन्यवाद करती हुं कि आज इन दोनो परिवारों के सपोर्ट व मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाई हुं.
जितेश्वरी के पिताजी 25 साल पहले अपनी धर्मपत्नी व छोट-छोटे बच्चों के साथ गांव अरनिया जोशी से इंदौर काम के कारण आए और मेरे पिताजी ने फिर कभी पीछे मुडकर नहीं देखा, साइकिल से दूध बांटकर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया, और बच्चों का भविष्य बनाया. आज भी श्री देवनारायण जी पुरोहित अपना दैनिक कार्य दूध का कामकाज साइकिल से ही पूर्ण करते हैं.
● श्री देवनारायण पुरोहित-श्रीमती केशर पुरोहित (पिता-माता)
● श्री कैलाश पुरोहित-श्रीमती प्रीति पुरोहित (भाई-भाभी)
● श्री नितिन जोशी-श्रीमति रीना जोशी (जीयाजी-बहन-झारडा, मंदसौर)
● श्री प्रकाश बागोरा-दुष्यन्त बागोरा (ससुरजी-सासुजी)
● श्री प्रवीण बागोरा (पति)
जितेश्वरी बागोरा को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, श्री सांवरिया रामायण मंड़ल, पालीवाल रामायण मंड़ल, श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, श्री श्री चारभुजा सेवा मंड़ल, श्री चारभुजा मेवाड़ मंडल, मां शक्ति सेवा मंड़ल, श्री राम जीम, पालीवाल जीम, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, महिला मंडल की ओर से श्रीमती निकिता पालीवाल, नंदनी पुरोहित, अर्पणा नागदा, आशा पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, तारादेवी पालीवाल, श्रीमती दुर्गा जोशी, लीना पालीवाल, विध्या बागोरा, पुष्पा पालीवाल (पुष्प), शारदा जोशी, सुनीता पालीवाल, सुनीता जोशी, हिमांक्षी शर्मा (पानेरी), संगीता पालीवाल, श्रीमती संगीता जोशी, प्रिति राजगुरू, योगिता जोशी, अनिता पालीवाल, हेमा दवे, ज्योति जोशी, तरूणा पुरोहित, तारा बागोरा, भावना बागोरा, भावना पालीवाल, राधा जोशी, दिव्या जोशी, सहित कई संगठनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.