अनिल बागोरा-कैलाश दवे
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर स्थित पालीवाल धर्मशाला परिसर में विराजमान श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के महोत्सव का दौर एक बार फिर शुरू होने जा रहा हैं. समस्त समाजजनों से आग्रह है कि अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर पूण्य लाभ जरूर उठाएं. भक्तों के द्वारा सावन माह में निरंतर श्री संगमेश्वर महादेव प्रभु को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, भांग, धतूरा, फूल, फल व इत्र से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा.
पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुजन ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, बम-बम भोले नाम का जाप करते हुए दिखाई देंगे. श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर के आर्चाय विजय पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में वैसे तो श्रावण का हर दिन भगवान शिव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है, मगर सोमवार विशेष दिन होता हैं. भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते है. शिव की पूजा अर्चना करने से उनके भक्त को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है, क्योकि भगवान शिव स्वयं महाकाल हैं.
पालीवाल वाणी के पत्रकार श्री पुलकित पुरोहित एवं श्री शुभम व्यास ने बताया कि श्री संगमेश्वर महादेव भक्त मंडल की और से श्री चारभुजानाथ मंदिर में विराजमान श्री संगमेश्वर महादेव का पूरे श्रावण मास में रुद्राभिषेक और आलौकिक श्रृंगार पिछले 6 वर्षाे से आर्चाय श्री विजयशंकर पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) के सान्निध्य में आहुत किया जा रहा हैं.
आज से शुरू होने वाले महोत्सव में आप की सहभागिता और सहयोग से इस वर्ष भी पूरे श्रावन मास में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा हैं. रुद्राभिषेक का समय सुबह 9.00 से 12.00 बजे का रखा गया हैं. पालीवाल समाज बंधुओं से निवेदन है कि श्री संगमेश्वर महादेव के रूद्धाभिषेक, श्रृंगार और महाआरती का लाभ लिजिए.
वहीं संगमेश्वर महादेव मंदिर के परम भक्त एवं पालीवाल समाज के शिक्षामंत्री श्री सुरेश भोलीराम जी दवे एवं भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय ने आगे बताया कि श्रावण के प्रत्येक दिन मंदिर में सुबह बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी. वहीं प्रति सोमवार को विशेष रूप से श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूजा, अर्चना के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा.
पालीवाल समाज के कोषमंत्री श्री ओम दवे एवं भंडारमंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित ने कहा कि भोले बाबा बहुत की भोले हैं. वो शृंगार और अभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं. बाबा का अभिषेक तथा शृंगार करने से मन को भी शांति मिलती है. मुझे जब भी मौका मिलता है, तभ्ब बाबा का शृंगार कर पुण्य लाभ कमाता हूं. आप भी मंदिर पहुंच कर लाभ जरूर लें. इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के कई सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आएंगे, वहीं धर्म का प्रचार भी कर रहे हैं.
30 जुलाई 2026 से सावन महोत्सव पर रूद्धाभिषेक करने वालो की लिस्ट
- 30/07/26 गुरुवार : रमेश बागोरा सुन्दरचा
- 31/07/26 शुक्रवार : धनश्याम जोशी सिंदेरी
- 1/08/26 शनिवार : ललित पुरोहित धाँयला
- 2/08/26 रविवार : नरोत्तम पुरोहित बडा भाणुजा
- 3/08/26 सोमवार : अशोक जोशी मेरडा
- 4/08/26 मंगलवार
- 5/08/26 बुधवार
नरेंद्र बागोरा पिपरड़ा
- 6/08/26 गुरुवार
- 7/08/26 शुक्रवार
- 8/08/26 शनिवार
कैलाश व्यास खाँखला
- 9/08/ 26 रविवार : नरेन्द्र दवे
- 10/08/ 26 सोमवार : महेश जोशी
- 11/10/08/ 26 मंगलवार
- 12/08/ 26 बुधवार :अशोक सिलेश अमावस्या
- 13/08/ 26 गुरुवार : सचिन जोशी जावद
- 14/8/ 26 शुक्रवार : प्रदीप पुरोहित कामा
- 15/08/ 26 शनिवार
- 16/08/ 26 रविवार : मन्दसौर पंडित जी
- 17/08/ 26 सोमवार : नागपंचमी
घनश्याम भगवान जी बागोरा खटामला
- 18/08/ 26 मंगलवार
- 19/08/ 26 बुधवार
- 20/08/26 गुरुवार
- 21/08/26 शुक्रवार
- 22/08/26 शनिवार
सी.पी पुरोहित
- 23/8/26 रविवार : सी.पी.पुरोहित भाई
- 24/8/26 सोमवार : मुकेश जोशी उथनोल
- 25/8/26 मंगलवार: उमेश पुरोहित धाँयला
- 26/8/26 बुधवार
- 27/8/26 गुरुवार
- 28/8/26 शुक्रवार
- 29/8/26 शनिवार
- 30/8/2026 रविवार को श्रृंगार, महाप्रसादी और विशेष पूजन