इंदौर. 'एक कदम मदद की ओर' सेवा समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष, लोकप्रिय युवा समाजसेवी एवं 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के कुशल संयोजक श्री ऋषभ बागोरा जी का आज जन्मदिवस है. इस पावन अवसर पर इंदौर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है.
अपने छात्र जीवन से ही जनसेवा की अलख जगाने वाले श्री ऋषभ बागोरा जी की पहचान शहर में एक कर्मठ और दूरदर्शी युवा नेता के रूप में होती है. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 'स्टूडेंट फॉर सेवा' प्रमुख के रूप में छात्र नेतृत्व और सेवा गतिविधियों का शानदार संचालन किया. इसके साथ ही उन्होंने श्री गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में NSS सलाहकार समिति के सदस्य और शासकीय ललित कला महाविद्यालय में युवा सदस्य के रूप में नियुक्त होकर युवाओं की सहभागिता और संस्थागत गतिविधियों को नई दिशा दी.
वर्तमान में श्री ऋषभ बागोरा इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में ट्रैफिक मित्र अभियान का संयोजक है, श्री ऋषभ इंदौर की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात जागरूकता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं. उनके कुशल नेतृत्व में 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के तहत हज़ारों युवाओं को जोड़कर शहर में जनभागीदारी की एक व्यापक मुहिम चलाई गई है, जो इंदौर में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव भी लाई हैं.
दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली संस्था ‘एक कदम मदद की ओर सेवा समिति’ के ऊर्जावान अध्यक्ष के रूप में भी उनका सामाजिक योगदान अद्वितीय है. माँ अहिल्या की नगरी के इस होनहार युवा रत्न को समस्त मित्र मंडल और समर्थकों की ओर से जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई.