एप डाउनलोड करें

गर्भवती महिलाओं का पंजीयन शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में शुरु

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Tue, 26 May 2026 11:28 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. 

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति एवं डीक्यूएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। 

 बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओ का पंजीयन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित किया जाये, ताकि हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का समयसीमा में लाभ मिल सके। सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर बीपी और हिमोग्लोबिन स्तर की जांच की जाये।  जिन गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन स्तर कम है या वे एनेमिक हैं, उन्हें आयरन की टैबलेट एवं अन्य जरूरी दवाईयां वितरित किये जाये।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, अत: विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जाये, इसके ‍लिये विशेष कार्ययोजना बनायी जाये। गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग की जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

सभी स्वास्थ्य अधिकारीगण एएनएम और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सतत मॉनीट‍रिंग करें और उनके साथ संवाद बनाये रखें। सभी विभागीय जानकारियां अनमोल पोर्टल पर दर्ज करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा ‍कि जो अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतेगा, उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का टीकाकरण समयसीमा में प्राथ‍मिकता के साथ किया जाये। बच्चों के साथ संवेदनशीलता बरतें। बच्चों में हाईजीन का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को इंफेक्शन से बचायें। सभी प्राथमिक‍ स्वास्थ्य केन्द्रों पर पीने के पानी एवं बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next