स्टेट प्रेस क्लब, मप्र का पौधेरोपण अभियान शुरू

विज्ञापन

इंदौर. स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के पौधारौपण अभियान का शुभारम्भ रविवार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गांधी हॉल परिसर में किया गया.

इस मौक़े पर बरसते मौसम में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के सदस्यों ने 60 पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया. अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि पिछले आठ बरस से क्लब पर्यावरण जागरूकता की पोस्टर्स सीरिज और पौधारौपण अभियान संचालित करता आ रहा है.

मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि आगामी दो माह में अनेक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook