एप डाउनलोड करें

कंकू देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर द्वारा सोमनाथ प्रभु दर्शन के लिए आज यात्री रवाना होंगे

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 20 Dec 2025 02:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालीवाल वाणी ब्यूरों : अनिल बागोरा, कैलाश पालीवाल

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण सामज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर के तत्वाधान में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को रात्रि 8.00 बजे वल्लभ नगर, इंदौर (राजकुमार ब्रिज स्थित मरीमाता मंदिर) से बस द्वारा उज्जैन के लिए प्रस्थान होकर दिनांक 21 दिसंबर 2025 को तय समयनुसार उज्जैन, मध्य प्रदेश से सोमनाथ के लिए रेल सेवा के माध्यम से प्रस्थान होगा.

सुबह 8.00 बजे चाय नाश्ता, अहमदाबाद रेल में दोपहर का खाना रेल में शाम 6 : 00 बजे सोमनाथ आगमन एवं शयन दर्शन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग 7ः45 बजे स्वैच्छिक एवं जय सोमनाथ साउंड एंड लाइट शो रात्रि भोजन तथा विश्राम लोहार धर्मशाला सोमनाथ में होगा. 

दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सुबह 6.00 बजे मंगला दर्शन सोमनाथ मंदिर, 7.00 बजे नाश्ता एवं धर्मशाला चेक आउट एवं बस द्वारा सोमनाथ लोकल दर्शन पश्चात दोपहर का भोजन करने के उपरांत द्वारका के लिए प्रस्थान एवं माधोपुर बीच, हरसिद्धि मंदिर, मूल द्वारका दर्शन शाम 7.00 बजे तक द्वारका आगमन द्वारकाधीश मंदिर दर्शन रात्रि भोजन एवं रात्रि विश्राम 

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को सुबह 7.00 बजे चाय नाश्ता के बाद बस द्वारा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गोपी तालाब, भेंटद्वारका, रास्ते में सुविधानुसार भोजन प्रसादी ग्रहण के साथ शिवराजपुर बीच रुकमणी मंदिर, गोमती नदी, समुद्र दर्शन भोजन एवं रात्रि विश्राम द्वारका में होगा.

दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सुबह मंगला दर्शन द्वारकाधीश नाश्ता करके 8.00 बजे सोमनाथ के लिए प्रस्थान दोपहर का भोजन सुविधानुसार रास्ते में दोपहर 3.00 बजे तक सोमनाथ आगमन और रात्रि भोजन के बाद 10.00 बजे वेरावल से इंदौर, मध्य प्रदेश के लिए रेल द्वारा प्रस्थान’होगा.

दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सुबह 7.00 बजे चाय नाश्ता अहमदाबाद रेल में दोपहर का खाना रेल में शाम को 5.30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा, सभी धर्मप्रेमी साथी अपनी सुविधानुसार घर की ओर प्रस्थान करेंगें.

नोट : समय ऊपर नीचे होने पर कुछ बदलाव तत्काल प्रभाव से हो सकते जो आपके समक्ष होंगे. वैसे तो हम पूरा ध्यान रखेंगे कि आपको कोई असुविधा किसी भी प्रकार की ना हो. तकनीकि परेशानी प्रभु इच्छानुसार ना हो. इसके उपरांत भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो ट्रस्ट परिवार आपसे कतारबद्व क्षमाप्रार्थी रहेंगा.

● सूचना : अंतिम निर्णय ट्रस्ट समिति का रहेगा. 

!! सोमनाथ महादेव दर्शन यात्रा !!

समस्त यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 

❄️ मौसम में ठंड को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. ❄️

❄️ यात्रा तिथि : 20 दिसम्बर 2025 (शनिवार)

❄️ प्रस्थान की जानकारी: रात्रि 8:00 बजे

सभी यात्री कृपया समय पर वल्लभ नगर, राजकुमार ब्रिज स्थित मरीमाता मंदिर पर एकत्र हों. वहाँ से बस द्वारा उज्जैन के लिए प्रस्थान किया जाएगा।.

❄️ रेल यात्रा विवरण : रात्रि 11:45 बजे

जबलपुर–सोमनाथ एक्सप्रेस द्वारा उज्जैन से वेरावल के लिए प्रस्थान होगा.

प्रत्येक यात्री को कोच नंबर एवं सीट नंबर पूर्व में प्रदान किया जाएगा.

कृपया निर्धारित सीट पर ही बैठें.

यात्रियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश:

❄️ ठंड को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े अवश्य साथ रखें.

❄️ नियमित दवाइयाँ, रेल यात्रा हेतु कंबल/चादर.

❄️ पानी की बोतल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ.

❄️ अपना सामान स्वयं की जिम्मेदारी रहेगा, अतः आवश्यकता अनुसार ही सामान लाएँ.

❄️ यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर पैदल चलना पड़ सकता है.

ट्रस्ट की ओर से की गई व्यवस्थाएँ:

✅ बस एवं रेल टिकट

✅ ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था

✅ नाश्ता एवं भोजन

✅ स्थानीय दर्शन (साइट-सीन) हेतु वाहन सुविधा

✅यात्री द्वारा स्वयं वहन किए जाने वाले खर्च✅

▪️ पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान

▪️ दान-दक्षिणा

▪️ प्रसाद

▪️ दर्शन टिकट (यदि लागू हो)

▪️ अन्य व्यक्तिगत खर्च

महत्वपूर्ण सूचना : यात्रा की आगामी रूपरेखा एवं समय-समय की जानकारी आपको निरंतर प्रदान की जाती रहेगी.

❄️!! ॐ नमः शिवाय !!❄️

❄️!! जय श्री कृष्ण !!❄️

  • कंकू देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर, मध्य प्रदेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next