इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती उषादेवी पति स्व. श्री जगदीश जोशी का आकस्मिक निधन कल दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार को हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार को निज निवास रेवेन्यू नगर कॉलोनी दशहरा मैदान इंदौर से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री स्व. नाथुलाल जोशी, स्व. नानालाल जोशी एवं भंवरलाल जोशी (गांव.केनपुरिया-आमेट) की पुत्रवधू तथा बंसीलाल जोशी, मोहनलाल जोशी, सोहन लाल जोशी, शांतिलाल जोशी, ललित जोशी, कैलाश जोशी की भाभी जी व मनीष जोशी, जयेश जोशी, अमित जोशी, कमल जोशी, विनय जोशी, पवन जोशी, ऐश्वर्य जोशी, सागर जोशी, दिवेश जोशी, की बड़ी मम्मी जी, दिव्यांश जोशी, हितांश जोशी की बड़ी दादीजी और भंवरलाल दवे (मुनीम जी), की पुत्री, स्व. शिवलाल दवे, एवं पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश दवे (गांव बामन टुकड़ा) की बहन थी.
पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती उषा देवी जोशी को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, मीडिया से जुडे हुए पत्रकार बंधु एवं पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव की ओर से विन्रम श्रद्वांजलि अर्पित की गई.