एप डाउनलोड करें

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर ऑपरेशन क्लीन

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत लगातार गाज गिर रही है। इस अभियान में बाहर के साथ अंदर की भी सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एक और पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की गई है।

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 2801 दीपक थापा को सजा के रूप में, किया मूल आरक्षक के पद पर वापस, इंदौर पुलिस के डीआरपी लाइन (तत्कालीन क्राइम ब्रांच ) में पदस्थ कार्यवाहक प्रधानारक्षक 2801 दीपक थापा को कदाचरण के चलते उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक व विभागीय कार्यवाही के आधार पर डीसीपी (क्राइम) इंदौर द्वारा कार्यवाहक प्रधानारक्षक 2801 दीपक थापा से उच्च पद प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए मूल पद आरक्षक पर वापस किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में लगातार अनुशासन हीनता व लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next