एप डाउनलोड करें

इंडेक्स हॉस्पिटल में अब रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण होगा

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Mon, 04 May 2026 01:20 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्यूविस-जॉइंट रोबोटिक सिस्टम से इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल  में होगी अत्याधुनिक सर्जरी

इंदौर. इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक का विस्तार करते हुए क्यूविस-जॉइंट रोबोट के साथ रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है। अब तक इस तरह की अत्याधुनिक सर्जरी के लिए मरीजों को मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इंडेक्स हॅास्पिटल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

इंडेक्स हॉस्पिटल की यह पहल न केवल इंदौर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष ले.कर्नल रि. डॅा. अजय सिंह ठाकुर और आर्थोपेडिक डॅाक्टरों की टीम के नेतृत्व में शुरू हुई इस तकनीक के जरिए घुटना प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी अधिक सटीकता और सफलता दर अधिक है। खासतौर पर बुजुर्ग मरीजों को सुरक्षित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना,ईसीएचएस जैसे योजना के साथ नई तकनीक मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। 

क्यूविस-जॉइंट रोबोटिक सिस्टम से जटिल सर्जरी में अधिक सटीकता और सफलता दर 

डॅा. ठाकुर ने बताया कि आर्थोपेडिक सर्जरी रोबोटिक तकनीक के साथ एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है। क्यूविस एआई रोबोटिक प्रणाली  एक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम है रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट एक तकनीक है, जो घुटना प्रतिस्थापन सर्जरी में रोबोटिक सिस्टम से सर्जरी की प्रक्रिया को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाती है। इसमें सर्जन एक रोबोटिक सिस्टम के साथ मिलकर काम करते हैं।

घुटने के जोड़ की 3-डी इमेजिंग और माप प्रदान करता है। सर्जन एक सीटी स्कैन या एक्स-रे का उपयोग करके घुटने के जोड़ को लगाने में मदद करता है। जब सर्जन किसी स्पेशल सर्जरी के लिए रोबोटिक डिवाइस का उपयोग करते हैं तो इसे रोबोटिक सर्जरी या रोबोट असिस्टेड सर्जरी कहा जाता है। इसमें सर्जन कंप्यूटर के जरिए रोबोट के हाथों को कंट्रोल करके सर्जरी करते हैं। जिस रोबोट डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें रोबोटिक आर्म्स होते हैं, जो सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले इंस्ट्रूमेंट्स को आसानी से पकड़ सकते हैं।

सर्जन इन रोबोटिक आर्म्स को कंट्रोलर और एक व्यूइंग स्क्रीन के जरिए ऑपरेट करते हैं। रोबोट के हाथों में लगे कैमरे से सर्जन मरीज के अंदर के अंगों को देखते–समझते हैं और उसके अनुसार सर्जरी करते हैं। इंडेक्स हॉस्पिटल में नई रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत पर मयंक वेलफेयर फाउंडेंशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, चिकित्सा अधीक्षक डॅा.स्वाति प्रशांत ने आर्थोपेडिक टीम की सराहना की।

इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नई तकनीक रोबोटिक सर्जरी बुजुर्ग मरीजों के लिए फायदेमंद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next