इंदौर शहर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल का किचन सील किया : लाइसेंस भी निलंबित

विज्ञापन

किचन में चूहे और कॉकरोच की लीद, सड़े हुए आलू और बैकडेट का चिकन पाउडर मिला

इंदौर.

शहर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में किचन में वेज और नॉनवेज खाना तैयार किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताओं के बाद खाद्य विभाग ने होटल के दो किचन सील कर दिए। इंदौर को पांच सितारा होटल संस्कृति से रूबरू कराने वाला सयाजी होटल अब विवादों में है। होटल के किचन में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए।

होटल प्रबंधन को खाद्य विभाग द्वारा बताई गई कमियां दूर करने व तय मापदंड पूरा करने होंगे। इसके अलावा होटल को एफएसएसएआई का केंद्रीय प्रमाण पत्र भी लेना होगा।

वहीं, अफसरों के पूछने पर होटल प्रबंधन पांच सितारा होटल का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। शुक्रवार को खाद्य विभाग ने होटल के दो किचन सील कर दिए। इंदौर शहर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात होटल के किचन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने शुक्रवार दोपहर होटल के दो किचन सील कर दिए।

कार्रवाई के दौरान टीम को किचन में चूहे और कॉकरोच की लीद, सड़े हुए आलू और बैकडेट का चिकन पाउडर मिला। इसके अलावा एक ही किचन में नॉनवेज और वेज व्यंजन तैयार किए जाने की बात भी सामने आई।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और किचन की स्वच्छता की जांच के लिए दिल्ली खाद्य विभाग और इंदौर खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सयाजी होटल में कार्रवाई की। देर रात शुरू हुई जांच के दौरान टीम ने होटल के अलग-अलग किचन और वहां रखे खाद्य पदार्थों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कई खामियां सामने आईं। टीम को सड़े हुए आलू भी मिले, जिनका इस्तेमाल भोजन तैयार करने में किए जाने की बात सामने आई।

खाद्य विभाग ने इन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल और अन्य संदिग्ध प्रोडक्ट जब्त कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान एक ही किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार किए जाने की बात भी सामने आई। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में स्वच्छता की कमी भी पाई गई।

सिग्नेचर बुटिक होटल के किचन में भी मिली कमियां

शुक्रवार को जिला प्रशासन के अमले के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिग्नेचर बुटिक होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां पाई गईं। किचन की फर्श टूटी हुई पाई गई, जिससे खाद्य स्वच्छता की दृष्टि से संक्रमण की संभावना बनी हुई थी। खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी उचित व्यवस्था नहीं पाई गई तथा उपलब्ध खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं पाई गई।

किचन में खाद्य सामग्री का निर्माण करने व परोसने वाले वाले कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं था। कर्मचारियों द्वारा कार्य के दौरान हेड कैप एवं एप्रन जैसे आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा रहा था। साथ ही मौके पर पेस्ट कंट्रोल का वैध प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत नहीं मिले। इस पर जांच दल ने इस होटल से सोयाबीन तेल, पनीर एवं मैदा के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। कमियों पर होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जवाब

स्कूल की मैस लिए टोमेटो कैचअप, पाव-भाजी के सैंपल

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भवंस प्रामिनेंट इंटरनेशनल स्कूल की मैस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैस से टोमैटो कैचअप, विनेगर, रेड चिली सास, पाव एवं भाजी खाद्य पदार्थों के कुल पांच नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच दल को निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कुछ कमियां भी मिली।

मौके पर चापिंग बोर्ड खराब स्थिति में पाया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। मैस में कुछ बर्तनों में जंग लगा हुई मिला तथा पिसाई मशीन के पास ही जूठे बर्तनों की सफाई किए जाते हुए पाए गए।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook