एप डाउनलोड करें

indoremeripehchan : इंदौर निगम के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर-नगर निगम दफ्तर पर छापा

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Tue, 17 Jun 2025 11:29 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर.

इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा. टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची. पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है.

मध्यप्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) में जहां उद्यान अधिकारी चेतन पाटील (Chetan Patil) के ठिकानों पर छापा EOW ने छापा मार कार्रवाई की है. इस रेड के बाद नगर निगम स्थित ऑफिस को सील कर दिया गया है. आपको बता दें नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के ठिकानों पर EOW ने छापा मारा है.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आर्थिक अपराध को लेकर शिकायत मिल रही है, उसी के आधार पर अवैध संपत्ति से संबंधित जानकारी टीम को मिली थी. इसके बाद EOW टीम सर्चिंग कर रही है. नगर निगम स्थित उद्यानिकी विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया है. उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के गुलमोहर एमआर 10 स्थित घर पर भी टीम ने छापामार कार्रवाई की है.

आज सुबह एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी के आवास पर पहुंची, तो दूसरी ने निगम कार्यालय में दस्तक दी और दस्तावेज खंगाले... टीम को पता चला कि पाटिल ने पगार से कई गुना अधिक सम्पत्ति जुटाई... मालूम हो कि वर्षों से कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए निगम में चेतन पाटिल की ''चैतन्यता'' चर्चा में रही है और लम्बे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिल भी रही थी... चेतन पाटिल कुछ भाजपा नेताओं के करीबी भी बताए जाते हैं... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next