इंदौर.
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा परम्परागत रैली निकाली जाती हैं, इस वर्ष भी रैली आयोजित कि गई हैं. जिसका उद्देश्य भय भूख भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई के साथ ही बढ़ती नशाखोरी बढ़ते अपराध के साथ ही केंद्र की एवं राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल के साथ ही कांग्रेसजनो द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक कांग्रेस लाओ देश बचाओ जन आक्रोश रैली आयोजित की गई है.
गांधी भवन से प्रारंभ होकर रैली मच्छी बाजार चौराहा, पंढरीनाथ चौराहा हर सिद्धि, मोती तबेला से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर आम जनता की समस्याओं के साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन कर जंगी प्रदर्शन किया जाएंगा. एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा जी को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन दिया जाएंगा.
यादव ने आगे बताया है कि रैली में आमंत्रित करने हेतु पार्षद सादिक खान एवं इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश प्रदेश इंदौर शहर जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं शहर एवं जिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के पूर्व वर्तमान पदाधिकारियों एवं पूर्व एवं वर्तमान विधायकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं कांग्रेस सदस्यों एवं कांग्रेस मानसिकता के सभी कांग्रेस जनों के साथ ही सभी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को रैली की सूचना एवं आमंत्रित करने हेतु 15000 हजार से अधिक हस्तलिखित पोस्टकार्ड डाक द्वारा भेजे गए हैं.
उन्हें सूचना दी गई है की भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित कांग्रेस लाओ देश बचाओ जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे पोस्टकार्ड के माध्यम से सभी कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है, संख्या बल कितनी भी हो मगर हर कांग्रेस जनों तक सूचना पहुंचाई गई है.
वहीं आने वाले दिनों में अधिक से अधिक कांग्रेस जनों को मोबाइल के साथ सूचना के साथ ही मैसेज भी भेजे जाएंगे वहीं वॉइस रिकॉर्डिंग के माध्यम से भी सूचना दी जाएंगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक कांग्रेस जनों के साथ ही घर बैठे कांग्रेस जनों तक भी पहुंच कर जन जागरण अभियान चलाया जाएंगा.
यादव ने आगे बताया है कि जहां देश और प्रदेश और शहर में आम जनता की कई समस्याएं बनी हुई है, भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. जिसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है. क्योंकि चोरी की जीत से बनी सरकार को नौकरी नौकरियां देना भर्ती प्रक्रिया सुधारने या युवाओं के सपनों की रक्षा करने की कोई परवाह नहीं रहती है.
सरकार वोट चोरी कर बनी है स्मार्ट मीटर सहित कई घोटाले से लेकर सट्टा रेत और शराब माफिया तक सब हावी है. भ्रष्टाचार का पूरे प्रदेश और देश में बोलबाला है. आज आम जनता के साथ ही भाजपा सरकार में जनता युवा किसान व्यापारी मजदूर छात्र-छात्राएं मध्यम एवं गरीब वर्ग त्रस्त है और भाजपा सरकार एवं अधिकारी मस्त हैं.
बढ़ती नशाखोरी महिलाओं बच्चियों के साथ हो रही, बलात्कार लूट डकैती हत्या की घटनाओं के साथ ही हिंसा चोरी वाहन चोरी मंगलसूत्र लूट खसोट बढ़ रही है. कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं, अपराध बढ़ रहे हैं. वहीं स्थानीय स्तर पर जहां इंदौर जिला शहर में कई हजारों की संख्या में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे से जनता त्रस्त है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. आम व्यक्ति घायल हो रहे हैं या फिर दुर्घटना से मौत हो रही है. साथ ही जगह जगह जाम रहता हैं.
मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति पर कई हजारों से अधिक का कर्ज है, वही भाजपा सरकार कर्ज से चल रही हैं. 3 हजार करोड़ का कर्ज फिर भाजपा सरकार ने ले लिया हैं. इन कर्ज को मिलाकर सरकार पर अब 4,56 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज हो चुका हैं. जहां शासकीय कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, वही शहर में सड़कें खुदी पड़ी हैं ड्रेनेज लाइन चौक हैं. जगह-जगह अधूरे पड़े निर्माण कार्य शहर वासियों को परेशान कर रहे हैं.
वही नल टाइपिंग वो ट्रैफिक जाम की समस्या है, तो निचली बस्तियों में जल जमाव हो रहा है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो पूर्व में जीएसटी दिया गया था उसे रिफंड वापस दिया जाए. वही कई लोगों को वृद्धा पेंशन व गरीबों के राशन बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही लाडली बहनों को 1250 रुपए के स्थान पर 3000 हजार रुपए देने की घोषणा भाजपा सरकार ने की थी जो कि अभी तक नहीं दी गई.
जहां इंदौर नगर निगम जनता पर टैक्स पर टैक्स वसूल रहा हैं, साथ ही एक दिन छोड़कर नलों में पानी दिया जा रहा हैं और बिल एक महीने का लिया जा रहा हैं. वही बिजली के बिलों से आमजनता त्रस्त हैं. साथ ही इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों में घोटाले ही घोटाले कान्हा नदी के शुद्धिकरण के नाम से भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर आयोजित की गई हैं.