एप डाउनलोड करें

इंदौर प्रेस क्लब ने पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्री सुनील जोशी को किया सम्मानित

इंदौर Published by: Anil Bagora-Sunil Paliwal Updated Sun, 31 May 2026 01:51 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. श्री सुनील जोशी का इंदौर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. 

श्री सुनील जोशी को हाल ही में सोशल मीडिया के समाचारों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई हैं. प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दीपक कर्दम के नेतृत्व में हुए सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकार और छायाकार साथियों ने श्री सुनील जोशी को बधाई देते हुए महत्वपूर्ण विषय पर उनके द्वारा किए गए शोध कार्य की प्रशंसा की. 

इस अवसर पर सर्वश्री इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जोशी, डॉ. अर्पण जैन, प्रदीप जोशी बना मार्टिन पिंटो, राजेंद्र कोपरगांवकर, लोकेश कश्यप, सौरभ पंवार, लोकेंद्र सिंह चौहान, मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंघानिया भारूका और मालवा समूह के कुल सचिव मयंक माथुर मौजूद थे.

पालीवाल समाज में हर्ष की लहर

पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुनील जोशी को सोशल मीडिया के समाचारों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल होने पर पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर में हर्ष की लहर छा गई. 

सोशल मीडिया के समाचारों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल होने पर डॉ. श्री सुनील जोशी को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास, भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, कोषमंत्री  श्री ओम दवे, पूर्व कोषमंत्री श्री शिवलाल पालीवाल, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश बागोरा, श्री ओम जोशी, श्री मुकेश व्यास एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जोशी, उपाध्यक्ष, श्री भोलाराम पुरोहित, सचिव श्री ललित पुरोहित, सह सचिव श्री सुरेश जोशी कोषाध्यक्ष, श्री दीनदयाल जोशी, उपकोषाध्यक्ष श्री अभिषेक उपाध्याय सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव पुरोहित, श्री लक्ष्मण जोशी, श्री हरीश जोशी, श्री ओम जोशी, श्री पवन जोशी, पालीवाल समाज के 44 श्रेणी इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम दवे, पालीवाल समाज के 24 श्रेणी इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी तथा पालीवाल वाणी मीडिया समूह से श्री प्रेेमनारायण जोशी, श्री प्यारेलाल जोशी, श्री ललित पुरोहित, श्री सुनील पालीवाल, श्री अनिल बागोरा, राजेश जोशी, श्री पुलकित पुरोहित, श्री ललित पालीवाल, श्री शुभम व्यास, श्री विनोद जोशी, श्री कैलाश दवे, संगीता पालीवाल, संगीता जोशी, भावना बागोरा, पालीवाल सखी से श्री राजेन्द्र पुरोहित, श्री अभिषेक पुरोहित, श्री नैवेद्य पुरोहित, इंदौर प्रेस क्लब से श्री प्रदीप जोशी, पालीवाल गौरव से श्री सुरेश दवे, पालीवाल किरण से श्री अनिल दवे, प्रभात किरण से श्री शेखर बागोरा, अग्निबाण से श्री ओेम व्यास, दैनिक भास्कर से श्री दिनेश जोशी, सिटी ब्लास्ट से श्री प्रथम जोशी, पालीवाल समाज दर्पण से श्री श्रवण जोशी, प्रवीण जोशी इत्यादि ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next