एप डाउनलोड करें

Indore news : ढाई साल की साक्षी सिसौदिया दूसरी मंजिल से गिरी : 5 घंटे बाद हो गई मौत

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Fri, 30 Aug 2024 12:15 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर.

इंदौर के खुड़ैल में ढाई साल की बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह घर के अंदर खेल खेलते-खेलते बालकनी में पहुंची। यहां रैलिंग के अंदर से झांकने लगी। इस दौरान वह नीचे गिर गई। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय रैफर कर दिया। पांच घंटे चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना बुधवार की है। खुड़ैल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढाई साल की साक्षी सिसौदिया की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता बादल उसे घायल अवस्था में बुधवार शाम एमवाय लेकर पहुंचे। साक्षी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी।

इंदौर चार माह पहले ही आए थे 

साक्षी के पिता बादल और मां चार माह पहले ही खंडवा से इंदौर आए थे। यहां बादल निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। परिवार के मुताबिक हादसा साक्षी नाना के घर हुआ। मामा जितेन्द्र ने बताया कि घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे।

इकलौती बेटी थी 

परिवार के मुताबिक बादल की शादी को चार साल के लगभग हो गए। उनका परिवार खेती किसानी करते हैं। परिवार ने बताया कि साक्षी उनकी इकलौती बेटी है। मां को बेटी मौत को लेकर सुबह तक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next