indore news : ब्राह्मण समाज के इतिहास में सत्तत दूसरे वर्ष भी अब तक की सबसे बड़ी शिक्षा सहायता

विज्ञापन

सर्व ब्राह्मण समाज, इंदौर

रेनेसा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री स्वप्निलजी कोठारी का आभार...

इंदौर. सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के आह्वान पर आपने पिछले वर्ष 57 ब्राह्मण विद्यार्थियों को करीब 1 करोड़ रु. फीस वाले विभिन्न कोर्स में निशुल्क प्रवेश देने का प्रस्ताव दिया था। जिसमें से 29 विद्यार्थियों का चयन हुआ और उन्होंने करीब 50 लाख रु फीस की निशुल्क शिक्षा प्राप्त की।

श्री स्वप्निल कोठारी जी इस वर्ष भी 14 कोर्सेस की 57 सीट आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण बच्चों हेतु निशुल्क दे रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इंदौर निवासी ब्राह्मण विद्यार्थी पोलोग्राउंड स्थित कार्यालय पर दोपहर 12 से 2 के बीच में 10 जून तक आवेदन दे सकते हैं। आवेदन के साथ पास की गई पिछली कक्षा की मार्क लिस्ट कॉपी जरूर देवे।

यह योजना केवल और केवल आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों के लिए है। आपको इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सर्वे फॉर्म को भी भरना रहेगा। जिसका परिषद द्वारा 100 रू शुल्क लिया जाता है। यदि आपके परिवार (पति- पत्नी) की कुल आय किराएदार होने पर 20000 से अधिक और मकान मालिक होने पर 16000 से अधिक हो तो आवेदन न करें।

नोट : कोर्स की उपलब्धि सीट से अधिक आवेदन आने पर ड्रा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। किंतु परिषद की केन्द्रीय समिति में वर्ष भर ओरिजनल समाजसेवा करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों का चयन प्राथमिकता सें किया जायेगा।

उपलब्ध कोर्स एवं सीट :

1)  B COM                5 

2)  BA MASS COM  5 

3)  B DESINGN        5 

4)  BSE CS                5 

5)  BSE BIOTECH     5

6)  BSE FORENSIC   5 

7)  BJ                        5 

8)  MJ                       5

9)  MBA                    5

10) LLB                     3 

11) BBA                    3 

12) B TECH               3 

13) BSC AGRI           2

14) LLM                    1

याद रहे केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ही आवेदन करें।

निवेदक:- पं. विकास अवस्थी 

संस्थापक:- सर्व ब्राह्मण युवा परिषद, इंदौर

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook