indore meri pehchan : पुलिस ने पकड़े 40 लाख रुपए. घर की छत पर छिपाकर रखे थे पैसे

विज्ञापन

इंदौर. विजयनगर पुलिस ने स्कीम नंबर 54 में एक घर पर दबिश देकर 40 लाख रुपए नगद बरामद किए है. खास बात ये है कि ये पैसा घर की छत पर रखा था. पुलिस ने मौके से युवराज मंडलोई नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो पैसे के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं से पाए है.

पुलिस ने रुपए को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी है. युवराज मंडलोई ने खुद को कंट्रक्शन कारोबारी बताया है लेकिन पैसे के संबंध में जवाब नहीं मिला...पैसा कहा से आया था, आशंका है कि ये पैसा हवाला या ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हो सकता है. अब आगे की कार्रवाई के बाद ही स्थिति साफ होगी.

इससे पहले राजेंद्र नगर क्षेत्र में हवाला के एक करोड़ 30 लाख रुपए पकड़ाए थे... वहीं आज सुबह पलासिया पुलिस ने 40 लाख को नकली नोट जब्त किए थे...अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इंदौर से मुंबई दिल्ली या अन्य राज्यों के लिए रात के समय जाने वाली बसों का चेकिंग अभियान चलाए तो बड़े हवाला कारोबार का खुलासा हो सकता है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook