इंदौर कोरोना अपडेट : 107 नए संक्रमित मरीज मिले : तीन की मौत

विज्ञापन

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की रिपोर्ट के अनुसार 1 अगस्त 2020 को इंदौर में 107 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 34 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2220 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1671 रही। जिनमें से कुल 1530 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 7555 हो गई है। कल तीन जनों की मौत हुई। अभी तक कुल 315 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 71 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 5147 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 32 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5439 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 139747 हो गई हैं। (फोटू फाईल) 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook