एप डाउनलोड करें

Indore City : प्रकाश सोनकर व सुरेश ऐरन स्मृति अ.भा. फुटबॉल स्पर्धा : राजस्थान इलेवन जयपुर की रोमांचक जीत

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Mon, 05 Jan 2026 10:48 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्दौर. सेन्ट्रल जिमखाना क्लब की मेजबानी में आयोजित प्रकाश सोनकर व सुरेश ऐरन स्मृति अखिल भारतीय मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा में राजस्थान इलेवन जयपुर ने रोचक अंदाज में इन्दौर की स्पोटिंग इलेवन को सड़नडेथ में 6-5 से पराजित किया। वहीं एक अन्य मुकाबले बिल्टअप क्लब रायसेन ने न्यू महू एकेडमी को 3-0 से मात दी।

नेहरू स्टेडियम के मैदान पर खेली जा रही इस स्पर्धा में आज पहले मुकाबले में बिल्टअप क्लब रायसेन के समक्ष न्यू महू एकेडमी की चुनौती थी। पहले हाफ में दोनों टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में रायसेन की टीम ने पुरी तरह से हावी हो गई। 50वें मिनट में अब्दुल तथा 55वें मिनट में दीपक ने सुन्दर मैदानी गोल दागे और रायसेन को बढ़त दिला दी। 70वें मिनट में अब्दुल ने एक ओर गोल करके अपनी टीम की जीत को 3-0 से सुनिश्चित कर दिया। इस हार से न्यू महू एकेडमी की चुनौती समाप्त हो गई।

दूसरा मैच राजस्थान इलेवन जयपुर व इन्दौर की स्पोटिंग यूनियन के मध्य जोरदार अंदाज में खेला गया। 25 वें मिनट में नीरज ने तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल दाग कर जयपुर को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में काफी उच्च स्तर का खेल देखने को मिला ओर स्पोटिंग यूनियन के लवलेश सिलावट ने 70 वें मिनट में गोल दाग कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक यही स्कोर रहा। नतीजे के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। ट्राईब्रेकर में भी दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रूकी। अंततः सड़नडेथ में भाग्य जयपुर के पक्ष में रहा ओर उसने बाजी 6-5 से अपने नाम कर ली। इन्दौर की स्पोटिंग यूनियन की टीम की दाद देना होगी कि उन्होने जयपुर की सशक्त टीम को अंतिम क्षणों तक चुनौती दी।

आज विभिन्न मैचों के दौरान ग्रामीण रेंज के डीएसपी उमाकांत चौधरी,  रमेश मूलचंदानी, संजय लुणावत, हुकुम सोनी, राजेन्द्र बडेरिया, भारत मथुरावाला व संदीप जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र बडेरिया, पिल्लू कौशल, गिरधर कांकाणी, मनोज काला, विष्णु बिंदल, के.के. गोयल, मोहन कप्तान, संजय विजयवर्गीय, अतुल अग्रवाल, कमल रघुवंशी, अशोक जैन, मनोहर मस्ताना, मुनीष सोनकर व पारस जैन मौजूद थे।

मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले :-

1. रेलवे स्पोर्ट्स जबलपुर वि एनएफए नीमच

2. हैदराबाद इलेवन वि आनंद इलेवन इन्दौर

रमेश मूलचंदानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next