एप डाउनलोड करें

Indore City : लाल परी थीम पर सज -धजकर आई “लव यू जिन्दगी” मस्तीभरे अनूठे अंदाज में दिया अपना परिचय

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Wed, 22 Apr 2026 01:51 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की 150 सखियाँ : विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पुरस्कार 

 

इंदौर. लाल परी की थीम पर सज-धजकर आई महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की करीब 150 सखियों ने प्रकोष्ठ के “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम में मंगलवार को बहुत संजीदगी और बेबाकी से अपने परिचय दिए और अनूठे अंदाज में डीजे और तम्बोला की मस्ती का लुत्फ़ उठाया। 

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि लव यू जिन्दगी का यह सातवाँ सत्र था जिसमें उन सखियों को आमंत्रित किया गया था जो प्रकोष्ठ से हाल ही में जुडी हैं। इन सखियों में लगभग सभी उच्च शिक्षित और विभिन्न सेवा प्रकल्पों से जुडी सखियाँ हैं जिन्होंने मंगलवार को सयाजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में लाल परी की थीम पर सज-धजकर स्वयं को अन्य सखियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अनूठे आयोजन में प्रकोष्ठ की मोनिका, तिलोत्तमा, मीना और वैशाली ने भी कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने में सहयोग किया जिसके फलस्वरूप यह कार्यक्रम काफी मनोरंजक, संजीदा और दिलचस्प बन सका। 

इस दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के नतीजे इस प्रकार रहे : नृत्य सपर्धा में गायत्री, लता, डॉ. सोनाली एवं काजल। गायन में करुणा और टंग ट्विस्टर स्पर्धा में सीमा विजेता रहीं। लकी ड्रा में स्वाति, करिश्मा, हुक स्टेप डांस में प्रथम हॉट रेड चिलीज और द्वितीय फ्रेशर्स रही। इस तरह विभिन्न रोचक और मजेदार स्पर्धाओं के बीच सखियों ने लव यू जिन्दगी के इस मस्तीभरे कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next