इंदौर.
इंदौर में NSUI जिला अध्यक्ष रजत पटेल जी के नेतृत्व में जिला NSUI द्वारा भागीरथपुरा में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण हुई 15 निर्दोष नागरिकों की मौत को लेकर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह घटना हादसा नहीं, बल्कि जनसंहार है, जिसके लिए जिम्मेदार दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा मंत्री, विधायक, सांसद और महापौर के इस्तीफ़े की मांग NSUI ने रीगल चौराहा, इंदौर पर उठाई।